महोबा

सपा ने हमीरपुर-महोबा लोकसभा सीट से घोषित किया प्रत्याशी

– लोकसभा में सपा ने अजेंद्र सिंह लोधी पर लगाया दांव

– सपा प्रत्याशी की भाजपा से बताई जा रही है सीधी भिड़ंत

महोबा। आगामी लोकसभा वर्ष 2024 के चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न राजनैतिक दलों ने अपनी अपनी तिकड़मबाजी शुरू कर दी है। इसी तिकड़मबाजी के बीच समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसने सबसे पहले हमीरपुर, महोबा, तिंदवारी लोकसभा सीट से जाती पर विश्वास जताया है। या यूं कहें कि लोधी बाहुल्य सीट पर अन्य दलों की सेंधमारी की है। हालांकि अभी अन्य राजनैतिक दलों ने अपने पत्ते नही खोले है ऐसे में कुछ कयास लगा पाना कुछ भी संभव नही है। मंगलवार के रोज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद महोबा के निवासी तथा पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव के प्रत्यासी अजेंद्र सिंह लोधी को मैदान में उतारा है। बता दें कि वर्तमान में सपा से लोकसभा प्रत्यासी अजेंद्र सिंह लोधी पिछड़ी जाति राजपुर परिवार से ताल्लुक रखते हैं जिनकी सर्व समाज मे एक अच्छी ख्याति प्राप्त है। श्री लोधी एक सरल स्वभाव एवं मृदुभाषी बताए जा रहे हैं जिनका चरखारी एवं महोबा विधानसभा के साथ साथ राठ विधानसभा क्षेत्र में एक मजबूत स्तम्भ कहे जाते हैं। श्री लोधी के सपा से ताल ठोके जाने से भाजपा,कांग्रेस,बसपा सहित अन्य पार्टियों ने फिलहाल सोचने को मजबूर कर दिया है। भाजपा, कांग्रेस, बसपा या अन्य दलों ने अपनी प्रत्याशिता को लेकर अभी कोई निर्णय नही ले सकी है। जिसको लेकर आम नागरिकों में उथल पुथल मची हुई है। माना जा रहा है कि सपा प्रत्याशी अजेंद्र सिंह लोधी की भाजपा सांसद से सीधा मुकाबला होगा। विदित हो कि अजेंद्र सिंह लोधी के पिता दो बार विधायक रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button