महोबा

महोबा में इस नगर पंचायत के अध्यक्ष हुए भगवाधारी, भाजपा की ज्वाइन

– लखनऊ पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने ली सदस्यता

– डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य मौजूद रहे

खरेला/महोबा। सियासत की एक और तस्वीर सामने आयी है और सियासी संग्राम के पहले केंद्र और प्रदेश की सत्ता में काबिज भाजपा अब और मजबूत हो रही है। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले भाजपा को एक और मजबूती मिली। खरेला के नगर पंचायत अध्यक्ष भी अब भगवाधारी हो गए और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताते हुए पार्टी ज्वाइन कर ली। लखनऊ पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष खरेला संतोष सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्तया ग्रहण करने के दौरान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही भूपेंद्र चैधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

बता दें कि खरेला नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह क्षेत्र में अपनी बेहतर छवि के लिए जाने जाते है और त्रिस्तरीय निर्वाचन में उन्होंने खरेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय दावेदारी की थी। उनकी ईमानदारी और बेहतर छवि के चलते जनता ने उन्हें सम्मान और प्यार दिया और वह दिग्गजों को पछाड़ते हुए निर्दलीय खरेला नगर पंचायत अध्यक्ष बने। संतोष सिंह ने अब भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया और लखनऊ पहुंचकर उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व भूपेंद्र चैधरी के समक्ष भाजपा का दामन थामा। नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि भाजपा की नीतियों और योजनाओं से प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है और वह पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विश्वास पर वह हर हाल में खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button