महोबा

बेसिक शिक्षा विभाग ने मनाया अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

रिपोर्ट : शान मुहम्मद (शानू)

महोबा। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस 2024 के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग महोबा ने कांशीराम कॉलोनी बिच्छू पहाड़िया मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में जनपद स्तरीय सांस्कृतिक और क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुई। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राहुल मिश्र ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण और बैज अलंकरण कर स्वागत किया।

बीएसए ने अपने संबोधन में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों से उनकी उपस्थिति बढ़ाने और बच्चों के शैक्षिक अनुश्रवण पर जोर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी चरखारी, प्रवेश बाजपेई ने कहा कि प्रतियोगिताओं के नियम बच्चों की क्षमताओं के अनुसार तय किए गए हैं।

कार्यक्रम का संचालन स्पेशल एजुकेटर सुनील दीक्षित ने किया। उन्होंने दिव्यांगता की चुनौतियों से पुनर्वास तक की यात्रा पर अभिभावकों के साथ चर्चा की। प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा एजुकेटर कंचन शुक्ला ने की।

प्रतियोगिता परिणाम:

गोली दौड़ (जूनियर): प्रथम – सत्यम सूपा, द्वितीय – विपिन, तृतीय – सागर।

कुर्सी दौड़ (बालिका): प्रथम – गंगा देवी, द्वितीय – संजना, तृतीय – दीक्षा सेन।

कुर्सी दौड़ (बालक): प्रथम – अंकुल, द्वितीय – मोहित, तृतीय – रोहित।

प्राथमिक दौड़ (बालिका): प्रथम – नव्या, द्वितीय – कामिनी, तृतीय – दीक्षा।

कार्यक्रम में शिक्षकों, स्पेशल एजुकेटर्स और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। समेकित शिक्षा के समन्वयक शशांक सचान ने समापन पर सभी का आभार व्यक्त किया।

Vijay P. Singh

हेलो दोस्तों, सत्य भारत एक यूट्यूब चैनल है, जिसमें आपको नए अपडेट के साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कार से संबंधित वीडियो भी प्रमुखता से दिखाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button