महोबा

पूर्व कांग्रेस पदाधिकारियों ने सांसद अजेंद्र सिंह लोधी से की मुलाकात, दशहरे और दीपावली की शुभकामनाएं दीं

रिपोर्ट : शान मुहम्मद

महोबा: 12 अक्टूबर 2024, शनिवार को हमीरपुर-महोबा के लोकप्रिय सांसद अजेंद्र सिंह लोधी से पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने उनके कनकुआं स्थित आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर नेताओं ने दशहरे की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र की जनता की कुछ समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

कांग्रेस नेताओं ने मिठाई खिलाकर दीपावली की भी शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सांसद लोधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में सरकार बनाने जा रहा है। इस मुलाकात में प्रमुख रूप से पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष खेमचंद अहिरवार, पूर्व उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, पूर्व किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र राजपूत, और नगर अध्यक्ष चरखारी एडवोकेट शहंशाह अली सिद्दीकी उपस्थित रहे।

Vijay Pratap Singh

हेलो दोस्तों, सत्य भारत एक यूट्यूब चैनल है, जिसमें आपको नए अपडेट के साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कार से संबंधित वीडियो भी प्रमुखता से दिखाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button