महोबा

सुमन सिंह चैहान ने की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात, महिला सुरक्षा पर की वार्ता

रिपोर्ट- पवन सिंह

  • साध्वी निरंजन ज्योति (केंद्रीय मंत्री) को बुंदेलखंड में महिलाओं की समस्याओं से कराया अवगत
    महोबा। गुलाबी महिला उत्थान समिति (गुलाबी गैंग) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बुंदेलखंड की समस्याओं से रूबरू कराते हुए महिला सुरक्षा को लेकर वार्ता की। केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह तत्पर है। इसके लिए प्रशासन को कड़े निर्देश भी दिए जा चुके है। महिलाओ के साथ आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियो पर प्रशासन द्वारा सख्ती से कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उन्होने सुमन सिंह को अस्वाशन दिया कि अपराध से पीड़ित महिला की कही भी सुनवाई नही होती है तो उन्हें अवगत कराएं। जानकारी मिलने पर तुरंत न्याय दिलाया जाएगा। महिला मुद्दों पर ध्यान न देने वाले प्रशासनिक जिम्मेवारो के खिलाफ शासन को पत्र भेज उनके खिलाफ कार्यवाही कराई जाएगी। इस दौरान गुलाबी गैंग महोबा की जिला कमांडर सदा सिंह के अलावा अन्य सदस्य मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button