श्रेष्ठ सृजन साहित्य सम्मान पाकर हेम बाबू ने बढ़ाया जिले का गौरव

महाकाव्य संग्रह ,दिल कहता है, में उनकी रचना का हुआ प्रकाशन
महोबा। राष्ट्रीय महाकाव्य संग्रह में कवि हेम बाबू की काव्य रचना का प्रकाशन होने से जिले में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है। साथ ही उन्हें श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा श्रेष्ठ सृजन साहित्य सम्मान भी दिया है। यह सम्मान पाकर उन्होंने जिले का गौरव बढ़ाया है। सभी ने घर पहुँचकर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
हिन्द देश परिवार के काव्य महायज्ञ के राष्ट्रीय महाकाव्य संकलन “दिल कहता है” साझा संकलन के सफल प्रकाशन में भारत देश के सभी प्रांतों से 108 कवियों की उत्कृष्ट रचनाओं का चयन कर जन समाज को सुख शांति, प्रेम से ओतप्रोत “दिल कहता है महा काव्यसंग्रह के माध्यम से साहित्य जगत के काव्य प्रेमियों को सुखद संदेश दिया है, इस महा काव्य संग्रह में बुन्देलखण्ड भू भाग के ऐतिहासिक पान नगरी,महोत्सव नगर महोबा के” साहित्य श्री ” सम्मान से सम्मानित कवि वर सुभाषचंद्र चौरसिया “हेम बाबू” की काव्य रचनाओं का भी दिल कहता है महा काव्य संग्रह में प्रकाशन हुआ है यह महोबा एवं बुन्देलखण्ड के लिए अति सम्मान एवं गौरव का विषय है, यह पुस्तक, आमेजन से भी मंगवाई जा सकती है। श्री नर्मदा प्रकाशन ने उनकी सुदीर्घ साहित्य साधना, साहित्य सेवा एवं काव्य संकलन चिरंतन में रचनात्मक योगदान के लिए साहित्य श्री सम्मान प्रदान करते हुए अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया हैं। साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।