विशेष ख़बरें

मुख्यमंत्री की संकल्पना को दृष्टिगत रखते हुए चयनित इकाईयों के मांगे गये आकड़े 

महोबा। प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर बनाये जाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संकल्पना को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में विकास योजनाओं को बनाने एवं उनके क्रियान्वयन को बल प्रदान किये जाने हेतु समग्र रूप से अथक प्रयास किये जा रहे हैं, जिनको विभिन्न सर्वेक्षणों के माध्यम से प्राप्त होने वाले आँकड़ों से भी वास्तविक स्थिति स्पष्ट होना आवश्यक है। भारत सरकार के कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा विभिन्न सामाजार्थिक सर्वेक्षणों यथा वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण, राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण, नियमित रूप से सम्पूर्ण भारत वर्ष में सम्पादित कराये जा रहे है, जिसमे प्रदेश के अन्तर्गत भी जनपद स्तर पर विभिन्न चयनित इकाईयों का सर्वेक्षण भारत सरकार, प्रदेश सरकार द्वारा कराया जाता है। सर्वेक्षणों के दौरान सर्वेक्षण की जानकारी चयनित इकाईयों से सहयोग हेतु आंकड़ों के संग्रहण को सुगम बनाने तथा सर्वेक्षणों के आंकड़ो के गुणवत्ता में सुधार हेतु विभागीय अधिकारियों एवं डाटा प्रोवाइडर्स के साथ सेनेटाईजेशन हेतु जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन दिनांक 26 जुलाई, 2023 को अपरान्ह 12 बजे विकास भवन सभागार में किया गया है। जिसमें विभिन्न विभाग के अधिकारियों एवं उद्योग बन्धु, स्वास्थ्य, श्रमिक बन्धु, सहकारी समितियों आदि एसोशिएशन के अध्यक्ष द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

Vijay Pratap Singh

हेलो दोस्तों, सत्य भारत एक यूट्यूब चैनल है, जिसमें आपको नए अपडेट के साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कार से संबंधित वीडियो भी प्रमुखता से दिखाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button