महोबा

महिलाओ के साथ उत्पीड़न किसी भी कीमत पर नही होगा बर्दास्त- सुमन

राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हुआ गुलाबी गैंग का जागरूकता कार्यक्रम

रिपोर्ट पवन सिंह

महोबा। महिलाओ के साथ उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही किया जायेगा। अपने अधिकारों के लिए सभी महिलाओं को एकजुट होने की जरुरत है तभी हम अपनी सुरक्षा और हक पा सकेंगे। यह बात राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुलाबी महिला उत्थान समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन सिंह चौहान ने कही।
राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गुलाबी महिला उत्थान समिति ( गुलाबी गैंग ) के तत्वधान में रविवार को अम्बेडकर पार्क में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन सिंह चौहान ने महिलाओ को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्हें शासन प्रशासन द्वारा प्रदत्त वोमेन पावर व् हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कहा कि महिलाएं अब निडर होकर रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकार महिला सुरक्षा के प्रति तत्पर है। इसके बाद भी अगर किसी महिला के साथ उत्पीड़न होता है और उसकी कही सुनाई नही होती तो सभी महिलाए अपने अधिकारों का प्रयोग करते न्याय पा सकती। उन्होंने नारी शक्ति जिंदाबाद, गुलाबी गैंग जिंदाबाद, जो अधिकारी न्यायी है वही हमारा भाई है, जो अधिकारी गुंडा है तो हाथ गुलाबी डंडा है के नारे के साथ सभी को चेताया। इस मौके पर बुंदेलखंड प्रभारी ललिता सिंह, जिलाध्यक्ष सदा सिंह, उपाध्यक्ष मंजू देवी, तहसील अध्यक्ष राजकुमारी, ब्लॉक अध्यक्ष जाखरा, सुंदरी सिंह, नैना, शोभा, श्याम, मिथलेश, राममूर्ति, अनुसुइया, ममता, मीरा, गीता, कुसुम, हीराबाई, भागवती सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button