विशेष ख़बरें

भ्रष्टाचार के आरोप मे महोबा एसपी मणिलाल पाटीदार को शासन ने किया निलम्बित

अरूण कुमार श्रीवास्तव संभालेगे महोबा जिले की कमान

महोबा। क्रेसर उद्योग से जुड़े बीआईपी ट्रेडर्स के प्रो0 तथा मैंगजीन संचालक इन्द्रकांत त्रिपाठी द्वारा बीते रोज पुलिस अधीक्षक महोबा मणिलाल पाटीदार की काली कारतूतो का बिन्दुवार वीडियो, ओडियो वायरल किये थे जिसमे तिथिवार पुलिस अधीक्षक को रिश्वत देने तथा कारोबार न चलने के कारण पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने चहेते दरोगाओ से इन्द्रकांत त्रिपाठी को धमकी दिलाये जाने तथा दलाल के माध्यम से धन उगाही किये जाने आदि गम्भीर आरोप लगाये थे। इन्द्रकांत त्रिपाठी द्वारा गत 5 सितम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य आलाधिकारियो को भी प्रार्थना पत्र भेजकर पुलिस अधीक्षक पर धन उगाही के उक्त आरोप लगाते हुए कार्यवाही करने की गुहार लगाई थी।
इन्द्रकांत त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक महोबा के विरूद्ध ओडियो और वीडियो जारी करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री से स्वंय के जानमाल की सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी। कबरई बांदा मार्ग पर 8 सितम्बर 2020 को रईश मियां खोड़े के पास इन्द्रकांत त्रिपाठी गम्भीर अवस्था मे घायल पड़े मिले थे। इन्द्रकांत त्रिपाठी के घायल अवस्था मे पड़े होने पर पहुॅचे अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मुआयना कर कहा था कि श्री त्रिपाठी के गले मे गनशार्ट का निशान पाया गया है। घटना की सूचना पर पहुॅचे परिजन इन्द्रकांत त्रिपाठी को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाये थे हालत खराब होने पर जिला चिकित्सालय के चिकित्सको ने कानपुर के लिए रिफर किया था। यहॉ शाम 6 बजे इन्द्रकांत त्रिपाठी के गले का ऑपरेशन किये जाने की खबर है। उनका एक धड़ काम नही कर रहा है अभी वो कुछ कहने की स्थिति मे नही है। यह सूत्रो का कहना है। इन्द्रकांत त्रिपाठी से पूर्व धर्मेन्द्र तोमर ने भी पुलिस अधीक्षक पर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के गम्भीर आरोप लगाते हुए प्रदेश के आलाधिकारियो सहित मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत भेजी थी।
घटनास्थल का पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा के0 सत्यनारायण ने भी निरीक्षण किया था तथा उन्होने निरीक्षण उपरांत शासन को समूचे घटनाक्रम से अवगत कराया था। पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा द्वारा उच्च अधिकारियो को दी गयी जानकारी को मुख्यमंत्री ने गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोबा मणिलाल पाटीदार के विरूद्ध निलम्बन की कार्यवाही होना मानी जा रही है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्पूर्ण मामले को संज्ञान मे लेते हुए पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार को निलम्बित कर दिया है। शासन से जारी आदेश मे कहा है कि मणिलाल पाटीदार के कृत्य से आमजन मानस मे पुलिस विभाग की छवि धूल धूसित हुई है। शासनादेश मे यह भी उल्लेख किया गया है कि पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार द्वारा गिट्टी परिवहन मे लगी गाडि़यो के चलाये जाने हेतु अवैध रूप से धन की मांग की गयी थी जिसे पूरा न किये जाने पर वाहन स्वामी का पुलिस के माध्यम से उत्पीड़न किया गया। मणिलाल पाटीदार के कर्म और कृत्यग्यो से प्रदेश सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे है। शासन ने निलबिम्बत करते हुए पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 कार्यालय मे सम्बद्ध किया गया है। उनके स्थान पर महोबा जिले की कमान अरूण कुमार श्रीवास्तव को सौपी गयी है। अरूण कुमार श्रीवास्तव उपायुक्त कमिश्नर लखनऊ मे अपनी सेवाएं दे रहे थे। अगर मामले की मुख्यमंत्री द्वारा जांच कराई गयी तो जिले के कई अधिकारी भ्रष्टाचार जैसी गंगोत्री मे गोते लगाने वाले नापे जा सकते है। उनका भी जो हर्ष मणिलाल पाटीदार का हुआ है वही हो सकता है। हालाकि घटना को लेकर जिले के अधिकारी दहशत मे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button