महोबा

भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष का धूमधाम से मनाया जन्मदिन

रिपोर्ट- मो. अकबर।

  • जितेंद्र सिंह सेंगर हैं महोबा के भाजपा जिलाध्यक्ष

    महोबा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर का रविवार को सभी कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कुछ पदाधिकारियों ने घर पहुंच कर केक कटवाया, तो कुछ ने उपहार देकर एवं माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी।वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के पैर छूकर अध्यक्ष ने आशीर्वाद लिया तथा छोटों को स्नेह देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष ने मुख्यालय के वृद्धा आश्रम में जाकर वृद्धों को फल एवं सामग्री वितरित कर उनका भी आशीर्वाद लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष का यह दूसरा कार्यकाल है। प्रथम कार्यकाल में विधानसभा एवं लोक सभा में पार्टी प्रत्याशियों ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी और सभी ने उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की थी। जितेंद्र सिंह सेंगर पिछले 25 वर्षों से राजनीतिक क्षेत्र में है।
जिलाध्यक्ष का मुंह मीठा कराते जिला मंत्री तेज प्रकाश

पहले संघ और फिर भारतीय जनता पार्टी में अपनी निरंतर सेवाएं दे रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष दिलाशा सौरभ तिवारी ने जिलाध्यक्ष को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। नगर पालिका अध्यक्ष चरखारी मूलचंद अनुरागी ने भी जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। जैतपुर ब्लाक प्रमुख रचना डॉ कौशल सोनी द्वारा भी जिला अध्यक्ष को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी गई। वृद्ध आश्रम में हुए कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के प्रतिनिधि रमेश यादव, चरखारी विधायक के प्रतिनिधि उदित राजपूत, जिला मंत्री तेज प्रकाश शिवहरे, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शेख अशरफ, कौशल शर्मा, तेजेंद्र पाटकर आदि रहे।

Vijay Pratap Singh

हेलो दोस्तों, सत्य भारत एक यूट्यूब चैनल है, जिसमें आपको नए अपडेट के साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कार से संबंधित वीडियो भी प्रमुखता से दिखाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button