महोबा

नारी ही नर की जननी है फिर उस पर अत्याचार क्यो ? – फरीदा बेगम


रिपोर्ट- संदीप कुमार

महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा अरुण कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में उ0प्र0 शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार के रोज नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्रीमती रचना सिंह मय टीम एवं गुलाबी गैग कमाण्डर फरीदा बेगम की टीम द्वारा महोबा शहर के कस्बाथाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की बालिकाओं, महिलाओं के साथ गुलाबी गैंग की महिलाएं उपस्थित रही। निरीक्षक श्रीमती रचना सिंह द्वारा अपने सम्बोधन में महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों को जानने एवं महिला सम्बन्धी शिकायतों को तत्काल पुलिस को बताने हेतु उन्हे महिला हेल्पलाइन नम्बर- 1090,181,112,1076 की जानकारी दी गई एवं उन्हे आत्म-निर्भर, आत्म-सम्मान के प्रति भी जागरुक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं, बालिकाओं को थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क की भी जानकारी दी गई। उन्हे बताया गया कि कभी भी जनपद के किसी भी थाने पर जाकर अपनी शिकायत इस महिला हेल्प डेक्स पर की जा सकती है। 
  महोबा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान की गुलाबी गैग कमाण्डर फरीदा बेगम द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई तथा इस कार्य के लिए अपना अहम योगदान देने के लिए निरीक्षक श्रीमती रचना सिंह को शाल, प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button