महोबा
Trending

हजारों पौधरोपण का नगर पालिका को मिला लक्ष्य, देखें पूरी खबर

  • पालिकाध्यक्ष व सभासदों द्वारा वृक्षारोपण अभियान में पूर्ण सहयोग करने की जताई सहमति
    महोबा। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से वृक्षारोपण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदेश में 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
    इसी क्रम में बुधवार को नगर पालिका परिषद महोबा के सभागार में वृक्षारोपण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्बोधित किया गया जिसका सजीव प्रसारण सभागार में जिलाधिकारी की उपस्थिति में अध्यक्ष एवं सभासदगणों ने सजीव प्रसारण देखा व सुना। मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में दिनांक 22 जुलाई 2023 को एक ही दिन में 30 करोड़ एवं दिनांक 15 अगस्त 2023 को एक दिन में 5 करोड़ अर्थात् कुल 35 करोड़ वृक्षारोपण हेतु समय-सारिणिक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जिसमें समस्त विभागों, संस्थानों एवं आम जनमानस की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अध्यक्ष, सभासदगणों एवं गणमान्य नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पर्यावरणीय लाभ एवं कृषकों की आय में सतत् वृद्धि के दृष्टिगत ंवन विभाग को 34 लाख 71 लाख एवं अन्य विभागों को 31 लाख 43 हजार इस प्रकार महोबा जनपद में कुल 66 लाख 14 हजार का लक्ष्य निर्धारित है। पालिकाध्यक्ष डा0 सन्तोष चैरसिया द्वारा आश्वस्त किया गया है कि शासन एवं प्रशासन द्वारा नगर पालिका परिषद महोबा को जो 7500 पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है उसे शत-प्रतिशत पूर्ण किया जायेगा। पालिका के सभासदों द्वारा वृक्षारोपण अभियान में पूर्ण सहयोग करने की बात कही गयी।
    कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष डा0 सन्तोष चैरसिया, अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार, सहायक अभियन्ता विकास शुक्ला, रूबी बानो डीपीएम सभासदगणों में शैलेन्द्र पाण्डेय, संजना सेन, साधना गुप्ता, रजनी कुशवाहा, ममता देवी, रजिया खातून, सुरेन्द्र तिवारी, राजेश प्रजापति, आमिर खान, फरमान अली, अशफाक अहमद, ललित पटेल, जीशान, देवकीनन्दन प्रजापति, अफरोज, जागेश्वर चैरसिया, बृजेन्द्र साहू सहित सभासदगण एवं सभासद प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Vijay Pratap Singh

हेलो दोस्तों, सत्य भारत एक यूट्यूब चैनल है, जिसमें आपको नए अपडेट के साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कार से संबंधित वीडियो भी प्रमुखता से दिखाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button