महोबा

आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, महिला झुलसी  

महोबा। आकाशीय बिजली की चपेट मे आकर दो कुत्तो की मौत, एक महिला बुरी तरह झुलस गयी है। आकाशीय बिजली से झुलसी महिला को परिजनो द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। 

  मंगलवार के रोज दोपहर के समय रेनू पत्नी फूलसिंह उम्र 35 वर्ष निवासी मुहल्ला आलमपुरा नित्य की भाॅति चंदेल कालीन सरोवर मदन सागर के तट के नीचे चाय की ठेली लगाये हुए थी। दोपहर के समय बादलो मे हुई जोरदार गड़गड़ाहट और हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दो कुत्तो की मौत हो गयी तथा महिला रेनू बुरी तरह झुलस गयी है। जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। चिकित्सको के मुताबिक महिला की हालत गम्भीर बताई जा रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button