निर्विरोध निर्वाचित हुए भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रामराजा सोनी
मेहनत की राह पर जो डटा रहा अडिग,वही बना आज नेतृत्व का सच्चा प्रतिरूप।निर्विरोध मिला सम्मान, विश्वास की पहचान,रामराजा सोनी को मिली जिम्मेदारी, विकास का संकल्प अपार।

कुलपहाड़/महोबा। भूमि विकास बैंक, कुलपहाड़ में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में नगर व्यापार मंडल के व्यापारी नेता रामराजा सोनी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्धारित समय-सीमा तक किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन न किए जाने के कारण उन्हें निर्विरोध भूमि विकास बैंक का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
रामराजा सोनी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर नगर में हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नगर व्यापार मंडल और भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बैंक का कार्य और अधिक पारदर्शी, सशक्त और किसान-हितैषी बनेगा।
निर्वाचन उपरांत शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष चतुर्वेदी, दुर्गेश सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष माधव प्रसाद कुशवाहा, चतुर्सेन तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, अजीत कुशवाहा एवं संतोष सुल्लेरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे बैंक से जुड़े किसानों, खाताधारकों और क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक एवं दूरदर्शी निर्णय लेंगे।



