दिल्ली

आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, केजरीवाल ने रखा था प्रस्ताव!

दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर आयोजित विधायक दल की बैठक में खुद उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी विधायकों ने खड़े होकर सहमति दी।

केजरीवाल के जेल जाने के बाद आतिशी दिल्ली सरकार की सबसे ताकतवर मंत्री के रूप में उभरी हैं। वह पहली बार कालकाजी से विधायक चुनी गई थीं और दिल्ली की शिक्षा नीति को बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। आतिशी को अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों का विश्वासपात्र माना जाता है। वर्तमान में वह लगभग 18 विभागों का प्रभार संभाल रही हैं और प्रशासनिक अनुभव से लैस हैं। आतिशी ने पार्टी के विचारों को मीडिया के सामने मजबूती से रखा है और अब मुख्यमंत्री बनकर वह आधी आबादी को साधने की कोशिश करेंगी।

कथित शराब घोटाले में महीनों तक जेल में रहने के बाद, अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इस्तीफे की घोषणा की थी। वह मंगलवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। केजरीवाल ने स्पष्ट किया है कि जब तक वह दोबारा चुनाव जीतकर जनता से ईमानदारी का सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं कर लेते, तब तक वह मुख्यमंत्री पद पर नहीं बैठेंगे।

2020 के विधानसभा चुनावों में AAP ने 62 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी। केजरीवाल ने लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था, लेकिन 2021-22 में बनी शराब नीति के कारण पार्टी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल को इस घोटाले में जेल जाना पड़ा।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी उनके इस्तीफे की मांग कर रही थी। हालाँकि, केजरीवाल ने जेल से ही सरकार चलाने का इरादा जताया था। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद, उन्होंने अचानक इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया।

आतिशी (जीवन परिचय) फोटो – ANI

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि आतिशी का मुख्यमंत्री पद आगामी विधानसभा चुनाव तक के लिए अस्थायी होगा। अगर AAP अगले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करती है, तो केजरीवाल दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।

Vijay Pratap Singh

हेलो दोस्तों, सत्य भारत एक यूट्यूब चैनल है, जिसमें आपको नए अपडेट के साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कार से संबंधित वीडियो भी प्रमुखता से दिखाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button