महोबा

जनपदवासियों के लिए सदैव प्रेरणा बनी रहेंगी सुमन सिंह : संजय मिश्रा

महोबा। पिछले तीन दशकों से महिलाओं की आवाज बनकर उनके अधिकारों और न्याय की लड़ाई लड़ने वाली लोकतांत्रिक गुलाबी गैंग की कमांडर सुमन सिंह चौहान का उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं एवं महिला संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

बताया गया है कि सुमन सिंह चौहान काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं और भोपाल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। सुमन सिंह चौहान पिछले तीन दशकों से लगातार पीड़ित महिलाओं के हक और न्याय के लिए संघर्ष करती रहीं। घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और सामाजिक अन्याय के खिलाफ उन्होंने निर्भीक होकर आवाज उठाई और सैकड़ों महिलाओं को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महोबा ने आज एक महान व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। वहीं प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय मिश्रा ने इसे जनपद के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि सुमन सिंह द्वारा महिलाओं के हित में किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे और वे हमेशा जनपदवासियों के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी।

फाइल फोटो

सुमन सिंह चौहान के निधन पर प्रेस क्लब कार्यालय में पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके अलावा अधिवक्ताओं, महिला संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं ने भी शोक सभाएं आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई में सुमन सिंह चौहान का योगदान जनपद ही नहीं, बल्कि पूरे बुंदेलखंड में सदैव याद रखा जाएगा।

Vijay P. Singh

हेलो दोस्तों, सत्य भारत एक यूट्यूब चैनल है, जिसमें आपको नए अपडेट के साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कार से संबंधित वीडियो भी प्रमुखता से दिखाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button