महोबा

सेवा भारती ने कबरई में संस्कार केंद्र का किया शुभारंभ

कबरई: सेवा भारती ने कबरई में एक नए संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया। इस केंद्र का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नैतिक शिक्षा, सांस्कृतिक मूल्य, और समाज सेवा के प्रति जागरूकता प्रदान करना है। सेवा भारती के अधिकारियों का कहना है कि इस केंद्र के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति प्रेम और आदर को बढ़ावा दिया जाएगा। केंद्र में नियमित कक्षाएं, कार्यशालाएं और अन्य गतिविधियों का आयोजन होगा, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उद्घाटन समारोह में स्थानीय समुदाय के कई प्रमुख लोग उपस्थित थे जिन्होंने इस पहल की प्रशंसा की और इसे समाज के लिए लाभदायक बताया।

सेवा भारती के प्रचार प्रमुख विजय प्रताप ने बताया कि रविवार शाम को सेवा भारती महोबा जिला कार्यकारिणी द्वारा कबरई प्रखंड में ‘वीर भूमि निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र’ और ‘वीर भूमि बाल संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री सेवा भारती गजेंद्र जी और जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ महोबा चंदन जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस आयोजन के अवसर पर सेवा भारती और संघ के जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और संगठन के विभिन्न आयामों के सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर कबरई नगर की नई कार्यकारिणी का गठन गजेंद्र जी की मंजूरी से किया गया, जिसमें नगर अध्यक्ष शनि सिंह, उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, उपाध्यक्ष जीतू सिंह, महामंत्री कृष्ण कुमार शर्मा, और केंद्र संचालक अवधेश रैकवार की नियुक्ति की गई। सभी नव नियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को संगठन की तरफ से शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में सेवा भारती के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रशांत परमार, महामंत्री संदीप चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष हेमेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, रोहित राज सिंह, दिनेश सिंह, अजेय प्रताप सिंह, अशोक कुमार परमार सहित आधा सैकड़ा लोग उपस्थित रहे।

Vijay Pratap Singh

हेलो दोस्तों, सत्य भारत एक यूट्यूब चैनल है, जिसमें आपको नए अपडेट के साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कार से संबंधित वीडियो भी प्रमुखता से दिखाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button