महोबा

सड़क दुर्घटना में वृद्धा की मौत, पोस्टमार्टम के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई

कुलपहाड़/महोबा। कस्बा कुलपहाड़ में सड़क पार करते समय एक वृद्ध महिला चार पहिया वाहन की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टौरिया पुरा निवासी प्रदीप अहिरवार पुत्र स्वर्गीय अमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की सायं लगभग 4 बजे उनकी माता हब्बी (उम्र लगभग 75 वर्ष) घर से निकलकर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन से उनकी टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बताया गया कि वाहन चालक द्वारा मानवता दिखाते हुए उन्हें तत्काल अपने वाहन से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें अन्यत्र ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु शव विच्छेदन गृह भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस दुखद घटना से मृतका के परिवार में शोक की लहर है। क्षेत्रीय लोगों ने भी घटना पर दुःख व्यक्त किया है।

Vijay P. Singh

हेलो दोस्तों, सत्य भारत एक यूट्यूब चैनल है, जिसमें आपको नए अपडेट के साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कार से संबंधित वीडियो भी प्रमुखता से दिखाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button