महोबा

संत रविदास जयंती पर विश्व हिंदू महासंघ का समरसता सहभोज आयोजन सम्पन्न

महोबा। विश्व हिंदू महासंघ की जनपद इकाई महोबा द्वारा संत शिरोमणि संत रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत खिचड़ी सहभोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संत रविदास जी के समता, भाईचारा और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

मीडिया प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती विनोद जैन रहीं। उन्होंने संत रविदास जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के लिए समर्पित रहा। मुख्य वक्ता दीपक शुक्ला ने कहा कि संत रविदास जी का दर्शन सामाजिक न्याय और समानता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी सामाजिक एकता और सद्भाव के लिए प्रासंगिक हैं। आदर्श तिवारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संत रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। संरक्षक मनोज शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में सद्भाव बनाए रखने पर बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुज तिवारी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास जी ने समाज को जाति-पांति के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता का मार्ग दिखाया है, और हम सबको भी उसी रास्ते पर चलना चाहिए। अंत में खिचड़ी सहभोज का आयोजन कर सभी ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में महेंद्र श्रीवास्तव, चरण सिंह, रविभान सिंह, प्रियांशु पुरवार, विपुल प्रताप सिंह, यश तिवारी, अक्स सिंह, राजवीर, लौकेश कुमार एवं अंकित मिश्रा सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button