महोबा

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारी हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित

रिपोर्ट – शान मुहम्मद

महोबा, 24 सितंबर 2024: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार, महोबा में 1 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 11 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक दस्तक अभियान चलाए जाने की योजना है। इस अभियान के सफल संचालन के लिए 24 सितंबर 2024 को जिलाधिकारी मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रथम अन्तर्विभागीय जिला समन्वय समिति (डीसीसी) की बैठक आयोजित की गई।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा की और संबंधित विभागों को उनके उत्तरदायित्वों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक (बीटीएफ) के आयोजन, माइको प्लानिंग फॉरमैट्स की उपलब्धता और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की अभियान संबंधी गतिविधियों के बारे में चर्चा की।

यूनीसेफ के जिला समन्वयक, सरफराज खान ने भी ब्लॉक स्तरीय समन्वय बैठकों की आवश्यकता और पिछले अभियानों की उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारों पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अभियान में गुणात्मक सुधार करने के निर्देश दिए और जन जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी विभागों को समय पर अपने माइकोप्लान तैयार कर उपलब्ध कराने और अभियान के सफल आयोजन के लिए समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

Vijay Pratap Singh

हेलो दोस्तों, सत्य भारत एक यूट्यूब चैनल है, जिसमें आपको नए अपडेट के साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कार से संबंधित वीडियो भी प्रमुखता से दिखाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button