महोबा

“विधान से समाधान” – महिलाओं के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्ट : शान मुहम्मद

  • महिलाओं के हितार्थ विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, कबरई में 67 महिलाएं हुईं जागरूक

महोबा: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार, जनपद न्यायाधीश महोबा के आदेशानुसार 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक चल रहे “विधान से समाधान” अभियान के अंतर्गत कबरई विकास खंड में महिलाओं के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

09 अक्टूबर 2024 को आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महोबा के अपर जिला जज और सचिव तेन्द्र पाल ने की। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियाँ, स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं और अन्य स्थानीय महिलाएं शामिल हुईं।

श्री पाल और अन्य वक्ताओं ने महिलाओं को विवाह, तलाक, संपत्ति अधिकार, घरेलू हिंसा, दहेज हत्या, लैंगिक हिंसा, और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न जैसे महत्वपूर्ण कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही, महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और उनके प्रश्नों का समाधान भी किया गया।

इस कार्यक्रम में लगभग 67 महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्हें विधिक जानकारी से संबंधित पम्पलेट, एडमिनिस्ट्रेशन किट और लंच पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन रिसोर्स पर्सन विश्वनाथ त्रिपाठी द्वारा किया गया। जागरूकता कार्यक्रम की सभी उपस्थित महिलाओं और जनसमुदाय ने प्रशंसा की और इसे महिलाओं के हित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Vijay P. Singh

हेलो दोस्तों, सत्य भारत एक यूट्यूब चैनल है, जिसमें आपको नए अपडेट के साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कार से संबंधित वीडियो भी प्रमुखता से दिखाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button