महोबा

महोबा में सीसीटीवी में कैद महिला का वीडियो, लोगों ने समझा चुड़ैल, इलाके में दहशत का माहौल

रिपोर्ट : शान मुहम्मद (शानू)

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक महिला का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है, जिसने स्थानीय निवासियों में दहशत फैला दी है। वीडियो में एक महिला को लाल मैक्सी और सफेद दुपट्टे में देखा जा सकता है, जो रात के लगभग 2 बजे मोहल्ले की गलियों में घूम रही है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि पास के मकान से निकले दो व्यक्ति उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह तेज़ी से भाग जाती है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह महिला कोई चुड़ैल थी, जो रात में मोहल्ले में घूम रही थी, वहीं अन्य लोग इसे किसी चोर का कारनामा मान रहे हैं।

हालांकि, सत्य भारत न्यूज ने इस घटना की पुष्टि नहीं करता है, सीसीटीवी कैमरे में कैद वायरल विडियो में स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महिला चुड़ैल नहीं, बल्कि एक चोर थी, जो घरों में घुसने की कोशिश कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, महिला रात के समय घरों के आसपास मंडरा रही थी और जब उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो वह भाग खड़ी हुई। इसके बावजूद, स्थानीय निवासियों का मानना है कि यह कोई अलौकिक घटना थी। कई लोग इसे चुड़ैल मान रहे हैं और इस घटना के बाद से शाम होते ही अपने घरों में बंद हो जा रहे हैं।

देखें वायरल विडियो

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर व्यापक चर्चा हो रही है। कुछ लोग इसे डरावनी घटना मान रहे हैं, तो कुछ इसे मात्र अफवाह समझ रहे हैं। सत्य भारत न्यूज संवाददाता ने जब मामले की पड़ताल की, तो सीसीटीवी कैमरे में कैद वायरल विडियो का कुछ स्थानीय लोगों ने चुड़ैल होने की अफवाह को झूठा करार दिया। उनका कहना है कि महिला संभवतः चोरी की नीयत से आई थी, और लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, जिससे वह घबराकर भाग गई।

यह घटनाक्रम महोबा नगर के समद नगर इलाके का बताया जा रहा है जिससे मुहल्ले वासियों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। लोग रात होते ही घरों के दरवाजे बंद कर ले रहे हैं, और बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।

Vijay Pratap Singh

हेलो दोस्तों, सत्य भारत एक यूट्यूब चैनल है, जिसमें आपको नए अपडेट के साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कार से संबंधित वीडियो भी प्रमुखता से दिखाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button