कबरई में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, संघ के शताब्दी वर्ष पर एकता का आह्वान

कबरई (महोबा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कबरई खंड के कस्बा कबरई स्थित शिशु ज्ञान मंदिर परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रचारक ऋतुराज ने मार्गदर्शन दिया। उन्होंने संघ की सौ वर्षों की यात्रा को समाज सेवा, संगठन और सांस्कृतिक जागरण का कालखंड बताते हुए कहा कि देश के संतों, ऋषि-मुनियों और महापुरुषों ने सदैव समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि समाज की संगठित शक्ति ही राष्ट्र निर्माण का आधार है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित शिवाकांत जी महाराज उपस्थित रहे। उन्होंने संघ द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए समाज में नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर विभाग प्रचारक ऋतुराज, जिला प्रचारक सौरभ, जिला कार्यवाह प्रमोद, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख रोहित राज, जिला संपर्क प्रमुख अजेय प्रताय, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, खंड कार्यवाह अंकित, खंड शारीरिक शिक्षण प्रमुख आकाश, खंड व्यवस्था प्रमुख रूपेंद्र, शेखर नामदेव सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



