महोबा

इन्द्रकांत त्रिपाठी हत्याकाण्ड के आरोपी पूर्व थानाध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला गिरफ्तार

रिपोर्ट – संदीप कुमार

तत्कालीन एसपी व क्राईम ब्रांच टीम का पुलिस कर्मी फरार
महोबा। जिले के बहुचर्चित इन्द्रकांत त्रिपाठी हत्याकाण्ड के आरोपी पूर्व थानाध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला को सर्विलांस टीम ने बंदी बनाने का दावा किया है।
स्मरण रहे कि जिले के कस्बा कबरई निवासी तथा क्रेसर व्यापारी इन्द्रकांत त्रिपाठी ने गत माह दिसम्बर मे जिले के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार थानाध्यक्ष कबरई दो अन्य उच्च पदस्त अधिकारियो और उनके दलालो द्वारा डरा धमकाकर 6 लाख रूपये की अवैध वसूली किये जाने जैसे गम्भीर आरोप लगाते हुए वीडियो/ऑडियो वायरल किया था इन्द्रकांत त्रिपाठी ने दुस्साहस का परिचय देते हुए जिले के चार शीर्ष पदस्त अधिकारियो और दलालो का नाम तो अपने मोबाईल से वीडियो और ऑडियो वायरल करते हुए स्वंय की हत्या होने की आशंका जताई थी। इन्द्रकांत त्रिपाठी द्वारा ऑडियो और वीडियो वायरल किये जाने के महज 3 दिन बाद इन्द्रकांत त्रिपाठी महोबा बांदा मार्ग पर स्वंय की गाड़ी मे गम्भीर रूप से घायल अवस्था मे पाये गये थे। इन्द्रकांत त्रिपाठी को परिजनो द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया था हालत गम्भीर होने पर जिला चिकित्सालय के चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार किये जाने के बाद इन्द्रकांत त्रिपाठी को कानपुर के लिए रिफर कर दिया था। कानपुर मे चले उपचार के बाद इन्द्रकांत त्रिपाठी की मौत हो गयी थी।

आरोपी सिपाही अरुण यादव (निलंबित)

इन्द्रकांत त्रिपाठी द्वारा पूर्व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार थानाध्यक्ष कबरई के काले कारनामो को उजागर किये जाने की खबर को प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संज्ञान मे लिये जाने के उपरांत दोनो अधिकारियो को निलम्बित किये जाने के आदेश निर्गित किये थे। भ्रष्टाचार और इन्द्रकांत त्रिपाठी हत्याकाण्ड मामले मे निलम्बित हुए पूर्व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार थानाध्यक्ष कबरई भूमिगत हो गये थे। हालाकि दोनो अधिकारियो और एक पुलिस कर्मी के विरूद्ध थाना कबरई मे मृतक के भाई द्वारा हत्या किये जाने का आरांप भी लगाते हुए मुकद्मा पंजीकृत कराया था। प्रदेश सरकार द्वारा उक्त मामले मे विभिन्न एजेंंसियो से जांच कराई जा रही है।

पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार

पूर्व पुलिस अधीक्षक व थानाध्यक्ष को भगोड़ा भी घोषित किया जा चुका है। 82-87 की कार्यवाही भी न्यायालय द्वारा दी गयी थी। इन्द्रकांत त्रिपाठी हत्याकाण्ड मे फरार चल रहे थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शुक्ला को स्थानीय पुलिस और सर्विलांस टीम ने बुधवार के रोज झॉसी मऊरानीपुर मार्ग से बंदी बनाने मे सफलता हासिल की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button