Site icon सत्यभारत

3 घंटे तक पैर में लिपटा रहा कोबरा, महिला हाथ जोड़कर भगवान शंकर का करती रही स्मरण, और फिर……

महोबा। श्रावण मास के आखिरी सोमवार अजीबोगरीब हैरत में डालने वाला मामला सामने आया है। सोलह सोमवार का व्रत रखने वाली महिला के पैर में 3 घंटे तक सर्प लिपटा रहा और महिला हाथ जोड़कर भगवान शंकर का स्मरण करती रही। इस दौरान सांप ने महिला को कोई नुकसान नहीं पहुॅचाया जो पूरे गांव मे चर्चा का विषय बना है। सूचना पर डाॅयल 112 पुलिस मौके पर पहुॅची और सपेरे को बुलाकर महिला के पैर से सांप को छुड़ाया। सदर तहसील क्षेत्र के डहर्रा गांव मे श्रावण मास मे 16 सोमवार के व्रत रखने वाली महिला के साथ घटित घटना चर्चा का विषय बनी है। बताया जाता है कि हमीरपुर जनपद के देवीगंज गांव मे रहने वाली मिथिलेश यादव रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके डहर्रा गांव आई हुई थी। मिथिलेश वर्षों से श्रावण मास के सभी सोमवार का व्रत रखती चली आ रही है। बीति रात मिथलेश सो गई और सुबह 5 बजे जब उठी तो देखा कि उनके पैर पर काला सांप फन फैलाकर लिपटा हुआ है। महिला अपने पैर पर काला सांप लपटा देखकर डर गई। ऐसे मे महिला ने सांप के सामने हाथ जोड़कर भगवान शंकर का स्मरण करना शुरू कर दिया।

तीन घंटे तक सांप महिला के पैर मे लिपटा रहा, मगर बड़े ही ताज्जुब की बात है कि सांप ने महिला को कोई नुकसान नही पहुॅचाया। सूचना पर डाॅयल 112 पुलिस भी मौके पर पहुॅची जिसने सांप को भगाने का बड़ा प्रयास किया मगर कामयाब न होने पर गांव के सपेरे को बुलाया गया जिसने सांप को हटाया। तब कही जाकर महिला की जान मे जान आई। मिथलेश यादव बताती है कि वो श्रावण मास मे सोमवार का व्रत रखती है जिसमे उनकी बड़ी आस्था है। सांप के फन फैलाये रूप को देख वो डर गई। मगर अपनी आस्था पर विश्वास था और सांप ने नही काटा। 

Exit mobile version