Site icon सत्यभारत

सभासद ने गरीब जरूरतमंदों को बाटे कम्बल

महोबा। मुख्यालय के ग्रांटगंज वार्ड में सोमवार को कंबल वितरण आयोजन किया गया। ग्रांटगंज वार्ड के सभासद व समाजसेवी राहुल सेन ने जरूरतमन्दों को कंबल वितरित किये। कड़ाके की ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल उठे।

सभासद राहुल सेन ने बताया कि इस समय काफी ठंड पड़ रही है। गरीबों के पास पर्याप्त संसाधन न होने से वह ठिठुर रहे हैं। मैं ऐसे लोगों की मदद करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने बताया कि अपने वार्ड ग्रांटगंज में गरीबों व असहायों की सूची बनाई गई थी। उन लोगों को अपने आवास बुलाकर कंबल वितरित किये। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा पुण्य का काम है। शीत लहर के चलते गर्म कपड़ों के अभाव में असहाय व गरीब व्यक्ति परेशान हैं। उन्हें राहत प्रदान करने के लिए कंबल दिये गये हैं।

Exit mobile version