Site icon सत्यभारत

मिशन शक्ति अभियान : बालिकाओं एवं महिलाओं को किया गया जागरुक

रिपोर्ट- सीता पाल

“मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के निर्देशन पर जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त एवं निर्भीक बनाने हेतु लगातार जागरुक अभियान चलाया जा रहा है ।
       
 इसी क्रम में आज शनिवार को नोडल अधिकारी मिशन शक्ति निरीक्षक रचना सिंह द्वारा थाना कोतवाली महोबा अन्तर्गत छिकहरा में जाकर ग्राम प्रधान गीता देवी की उपस्थिति में महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं  को  जागरुक एवं सशक्त बनाये जाने के उद्देश्य से “मिशन शक्ति फेज 3.0” अभियान के तहत स्कूल की सभी छात्राओं को जागरूक किया गया एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 155260 साइबर सुरक्षा आदि के बारे में भी जागरुक किया गया तथा प्रत्येक थाने पर महिला शिकायतकर्ता के लिए स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान कर पम्पलेट्स वितरित किये ।
Exit mobile version