Site icon सत्यभारत

फिशरमैन कांग्रेस की समीक्षा बैठक : अपराध का गढ़ बन चुका यूपी, खाकी भी नहीं सुरक्षित – अजय राय

रिपोर्ट : शान मुहम्मद

महोबा में आयोजित फिशरमैन कांग्रेस के मंडलीय सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। उन्होंने उपचुनाव को लेकर सपा से सीट शेयरिंग पर सहमति जताते हुए कहा कि ‘इंडिया गठबंधन’ भाजपा के खिलाफ मिलकर लड़ेगा, क्योंकि दोनों का लक्ष्य भाजपा को हराकर प्रदेश से ‘जंगलराज’ को समाप्त करना है।

अजय राय ने कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला और कहा कि प्रदेश अब हत्याओं का गढ़ बन चुका है। उन्होंने भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर दंगे करवा रही है और सिर्फ फर्जी एनकाउंटर और लोगों के घर गिराना इसका मुख्य काम रह गया है।

राय ने उपचुनाव में सपा से गठबंधन की बात की पुष्टि की और कहा कि भाजपा किसान, महिला और आम आदमी विरोधी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा गरीब, अनुसूचित और अल्पसंख्यक समाज का शोषण कर रही है।

कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा, यह कहते हुए कि महिला सिपाहियों तक का प्रदेश में बलात्कार हो रहा है, जिससे साबित होता है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

अजय राय ने परिवहन मंत्री दयाशंकर द्वारा कांग्रेस को सपा का पिछलग्गू कहे जाने पर भी पलटवार करते हुए उन्हें खुद पिछलग्गू नेता करार दिया।

बैठक के बाद प्रदेश सचिव बृजराज अहिरवार के आवास पर अजय राय पहुंचे, जहां कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राय, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष/एमएलसी जयवंत सिंह, प्रदेश सचिव बृजराज सिंह, प्रदेश सचिव सागर सिंह , प्रदेश सचिव बलवंत राजपूत, प्रदेश सचिव अनुज मिश्रा, हर दीपक निषाद और किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण परिहार, उपस्थित रहे।

इसके साथ ही जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी, फिशरमैन कांग्रेस के उपाध्यक्ष संतोष धुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष आफाक सरवर उपाध्यक्ष प्रमोद निरंजन, महासचिव महेश अहिरवार, अनुसूचित जिलाध्यक्ष अजय कोली, यूथ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, पूर्व यूथ जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव, यूथ महासचिव संदीप यादव, कुलपहाड़ नगर अध्यक्ष संतोष रैकवार, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष राजू खान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मामा भारती, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मानसिंह राजपूत, नि.शक्तजन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविंद वर्मा सहित जिले के अनेक पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी मौजूद रहे।

सभी नेताओं ने मिलकर फिशरमैन कांग्रेस को सशक्त बनाने के लिए योजनाओं पर मंथन किया और संगठन को मजबूत करने के लिए जरूरी कदमों पर सहमति बनाई।

Exit mobile version