Site icon सत्यभारत

नेहरू युवा केन्द्र ने किया दीनदयाल जन्म दिवस का समारोह

रिपोर्ट- विनायक लक्षकार

नेहरू युवा केंद्र ने चरखारी के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आज एक जन्म दिवस समारोह का आयोजन किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशदी समारोह पर आज उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर विद्या मंदिर के आचार्य रामबहादुर ने व्यापक पर प्रकाश डाला और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पद चिन्हों पर चलने का युवाओं को संकल्प दिलाया। इसीलिए सरकार नेहरू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के शताब्दी समारोह को पूरे देश भर में मना रही है कार्यक्रम का संचालन मोहन गुरुदेव ने किया।

Exit mobile version