Site icon सत्यभारत

लापरवाही : यातायात पुलिस की अनदेखी से लगा भीषण जाम

– जाम मे फंसी रही हो एम्बुलेेंस जाम का स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ रहा है प्रभाव 

महोबा। शहर मे जाम की स्थिति आम लोगो के लिए जी का जंजाल बन चुकी है। आज लगे जाम के चलते दो एंबुलेंस भी जाम मे फंसी रही। आधा घंटा तक लगे रहा जाम लोगो के लिए मुसीबत का सबब बना रहा और ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस कर्मी तमाशबीन बनी रही। महोबा शहर मे यातायात व्यवस्था पूरी तरीके से चरमरा गई है। इसको लेकर स्थानीय लोगो मे नाराजगी है। 

दरअसल महोबा शहर मे यातायात व्यवस्था को संभालने मे टैªफिक पुलिस नाकाम बनी हुई है। आए दिन लगते जाम के चलते रास्तों से गुजरने वाले लोगो को जूझना पड़ता है। आज रोडवेज सड़क पर लगा भीषण जाम लोगो के लिए परेशानी का सबब बन गया। उक्त जाम मे दो एम्बुलेंस भी फंसी रही और 1 सैकड़ा से अधिक वाहन भी जाम मे फंसे दिखाई दिए। जबकि उक्त स्थान पर स्थाई रूप से टैªफिक पुलिस की तैनाती है लेकिन यह ट्राफिक पुलिस मूकदर्शक बनी देखी गई है। 108 एम्बुलंेस चला रहे राहुल ने बताया कि वह महिला जिला अस्पताल मे गम्भीर मरीज की सूचना पर उसे लेने जा रहे थे। लेकिन जाम के चलते पिछले आधे घंटे से जाम मे फंसे है। ऐसे मे चिंता है कि कही उक्त मेरी जिंदगी की जंग ना हार जाए। यातायात व्यवस्था को उसने बेकार बताते हुए कहा कि स्थानीय यातायात पुलिस अपनी ड्यूटी का सही निर्वाहन नही कर रही नतीजन एम्बुलेेंस भी जाम मे फंस जाती है। सियाकांत शुक्ला बताते है कि वह भी महिला अस्पताल मे बच्चे की गम्भीर हालत होने की सूचना पर एम्बुलेंस लेकर जा रहा था लेकिन जाम के कारण देरी से नही पहुॅच पाया है। जबकि महिला अस्पताल से बार- बार इमरजेंसी की सूचना मिल रही है। मरीज को झांसी ले जाने के लिए एम्बुलेंस की जरूरत है लेकिन जाम का झाम हम लोगो को भी परेशान किए है। जाम के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर भी प्रभाव पड़ रहा है, इसको लेकर लोगो मे नाराजगी है। 

Exit mobile version