Site icon सत्यभारत

डीएम ने कहा उद्योग उत्पादनों के सही आकड़े उपलब्ध कराना जरूरी

महोबा। जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में सांख्यिकीय आकड़ों के गुणवत्तायुक्त संग्रहण के लिये सेनसिटीजन वर्कशाॅप विकास भवन सभागार में आयोजित की गयी। प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर बनाये जाने हेतु विकास योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विभिन्न सर्वेक्षणों के माध्यम से प्राप्त होने वाले आँकडों से भी वास्तविक स्थिति स्पष्ट होना आवश्यक है। उद्योग, उत्पादन सेवा सेक्टर, विनिर्माण से जुडी ईकाईयों के उपस्थित प्रतिनिधियों को सर्वेक्षणकर्ताओं को सही आकडे उपलब्ध कराये जाने हेतु जिलाधिकारी मनोज कुमार द्वारा बल दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित एशोसियेसन के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि भारत सरकार के कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा विभिन्न सामाजार्थिक सर्वेक्षणों यथा वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण, राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण, नियमित रूप से सम्पूर्ण भारत वर्ष में भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा सम्पादित कराये जाते हैं। इस हेतु आंकडे गुणवत्तापूर्ण होना आवश्यक है, जिसमें आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।

      उक्त सेनसिटीजन वर्कशाॅप में भारत सरकार के एस०एस०ओ० गौरव शुक्ला, मनीष यादव एवं जनपद महोबा से महाप्रबन्धक, जिला उद्योग, मुख्य चिकित्साधिकारी, बचत अधिकारी, राज्य कर सहायक आयुक्त कमलेश सोनी, जिला अध्यक्ष व्यापार मण्डल, महोबा, भागीरथ नगायच, जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार मण्डल, महोबा, राजेन्द्र कुमार, एल०डी०एम० महोबा एवं अन्य एशोसियसन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

अन्त में अमलेन्दु राय, उप निदेशक (वित्त एवं सांख्यिकी) चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा एवं विनोद कुमार कुशवाहा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version