Site icon सत्यभारत

कजली महोत्सव की प्रथम संध्या पर कलाकारों ने वीर भूमि महोबा का वर्णन किया

महोबा। महोबा संरक्षण एवं विकास समिति नगर पालिका महोबा के तत्वाधान में आयोजित कजली मेला एवं महोबा महोत्सव 2023 के अंतर्गत कीरत सागर सांस्कृतिक मंच में आयोजित कार्यक्रम का कल देर रात सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी एवं जिलाधिकारी मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम शुभारंभ अवसर पर सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि कजली मेला उत्तर भारत का अति प्राचीन एवं महत्वपूर्ण ऐतिहासिक मेला है। जनपद महोबा के आल्हा एवं ऊदल ने महोबा का नाम अपने महत्वपूर्ण कार्यों में वीरता से नाम रोशन किया है। उन्होंने सांस्कृतिक कलाकारों को जनपद आगमन स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए। 

         सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत सर्वप्रथम सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों द्वारा मां चंडिका वंदना तथा नवरस म्यूजिक ग्रुप द्वारा स्वागत गीत तथा देश भक्ति से संबंधित गीत मेरे भारत जैसा कोई देश नहीं की शानदार प्रस्तुति करते हुए बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रदान किया। इसके पश्चात बृजेन्द्र कुमार द्वारा भुजारिओं की लड़ाई आल्हा गायन, आल्हा ऊदल के महोबा के इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तुति दी गई तत्पश्चात रामसेवक तिवारी द्वारा अत्यंत उत्कृष्ट मांडो की लड़ाई के नाटक की शानदार प्रस्तुति भी की गई। 

      इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित अन्य जनप्रतिनिधि उप जिलाधिकारी सदर एवं अन्य उपजिलाधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सहित तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

Exit mobile version