Site icon सत्यभारत

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किये गए नियुक्ति पत्र

महोबा। जिलाधिकारी मनोज कुमार नें मुख्य विकास अधिकारी चित्रसेन सिंह कि उपस्थिति में एन आई सी महोबा में जनपद महोबा की 03 आंगनबाडी कार्यकत्री से मुख्य सेविका के पद पर नव प्रोन्नत श्रीमती रामकली बाल विकास परियोजना कबरई से जनपद बिजनौर, श्रीमती रामसखी बाल विकास परियोजना पनवाड़ी से जनपद एटा, श्रीमती सुनीता बाल विकास परियोजना पनवाड़ी से जनपद फिरोजाबाद को नियुक्ति पत्र वितरित किये।

      इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी केसरी नंदन तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version